सीरियाई सेना ने आतंकवादियों के विरुद्ध अपना अभियान जारी रखते हुए कई आतंकवादियों को मार गिराया।सीरियाई टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार सीरियाई सेना ने देश के पश्चिमी प्रांत हमा के उत्तरी क्षेत्रों में ऑपरेशन करके कुछ क्षेत्रों को आतंकवादियों से मुक्त करा लिया है। इस कार्यवाही के दौरान कई आतंकवादियों को भी मार गिराया गया। सीरियाई सेना ने इसी प्रकार सौरान नगर भी आतंकवादियों से मुक्त करा लिया है।इस कार्यवाही में कौकब क्षेत्र भी आतंकवादियों से स्वतंत्र करा लिया गया। दूसरी ओर सीरिया के हुम्स और अलहसका प्रांतों में सीरियाई जनता ने प्रदर्शन कर आतंकवादियों के विरुद्ध सीरियाई सेना की कार्यवाहियों का समर्थन किया। प्रदर्शनकारी देश में राष्ट्रीय एकता और आतंकवादियों के विरुद्ध सेना के अभियान के समर्थन में नारे लगा रहे थे।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आतंकवादी तत्व, सीरिया को बर्बाद और जनता के बीच मतभेद पैदा करने के अपने षड्यंत्र में सफल नहीं हो सके हैं। हमा नगर में स्थित फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों ने भी आतंकवादियों की अमानवीय कार्यावाहियों और आतंकवादियों द्वारा फ़िलिस्तीनी शिविरों की घेराबंदी किए जाने की निंदा करते हुए सीरियाई सरकार के समर्थन की घोषणा की। फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों का कहना था कि वह विदेशी समर्थित आतंकवादियों के विरुद्ध सीरियाई सेना की कार्यवाहियों का समर्थन करते हैं।
18 फ़रवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 507467
सीरियाई टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार सीरियाई सेना ने देश के पश्चिमी प्रांत हमा के उत्तरी क्षेत्रों में ऑपरेशन करके कुछ क्षेत्रों को आतंकवादियों से मुक्त करा लिया है। इस कार्यवाही के दौरान कई आतंकवादियों को भी मार गिराया गया। सीरियाई सेना ने इसी प्रकार सौरान नगर भी आतंकवादियों से मुक्त करा लिया है